Thursday, January 17, 2019

रक्षक कल्याण संगठन की कार्यकारिणी घोषित भास्कर संवाददाता | भिंड प्रांतीय जन स्वास्थ्य रक्षक कल्याण संगठन...

  Vijay Bahadur Singh       Thursday, January 17, 2019

Bhind News - रक्षक कल्याण संगठन की कार्यकारिणी घोषित भास्कर संवाददाता | भिंड प्रांतीय जन स्वास्थ्य रक्षक कल्याण संगठन...

Bhind News - mp news security welfare organization executive declared
रक्षक कल्याण संगठन की कार्यकारिणी घोषित 

भास्कर संवाददाता | भिंड 
प्रांतीय जन स्वास्थ्य रक्षक कल्याण संगठन द्वारा गुरुवार को एमजेएस खेल स्टेडियम परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनाव के दौरान वचन पत्र में दिए गए वचन और भोपाल में आयोजित होने वाली रैली के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही प्रदेशाध्यक्ष के आदेश पर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। 

कार्यकारिणी में जिला कोषाध्यक्ष सुरेश वर्मा, अटेर ब्लॉक अध्यक्ष सुजान सिंह भदौरिया, अटेर ब्लॉक सचिव अवधेश कुमार,अटेर ब्लॉक मंत्री रामनिवास सिंह को नियुक्त किया गया है। वहीं मेहगांव ब्लॉक अध्यक्ष भारत सिंह, गोहद ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश कुमार, भिंड ब्लॉक प्रभारी रमेश सिंह को बनाया गया है। साथ ही सभी नवीन पदाधिकारियों को संगठन की आेर से निर्देश दिए गए हैं कि वे संगठन को ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का काम करें। वहीं भोपाल में आयोजित होने वाली रैली में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को लेकर शामिल हों। 
logoblog

Thanks for reading रक्षक कल्याण संगठन की कार्यकारिणी घोषित भास्कर संवाददाता | भिंड प्रांतीय जन स्वास्थ्य रक्षक कल्याण संगठन...

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment